तेलंगाना में आज से आरोग्य श्री सेवा बंद,कॉरपोरेट हॉस्पिटल्स का फ़ैसला

तेलंगाना में आज से आरोग्य श्री सेवा बंद,कॉरपोरेट हॉस्पिटल्स का फ़ैसला

हैदराबाद: तेलंगाना के कॉरपोरेट हॉस्पिटल्स में आज से आरोग्य श्री सेवा बंद कर दी गई है। 242 हॉस्पिटल्स ने ये सर्विस बंद कर दी है। हॉस्पिटल्स के प्रशासन ने सरकार की ओर से बकाया भुगतान की अदाइगी का अरोप लगाते हुए ये फ़ैसला लिया है। उनका कहना है कि कई मौकों पर सरकार से प्रतिनिधित्व के बावजूद रक़म की भुगतान के कारण इन्होंने आरोग्य श्री सेवा रोक देने का फ़ैसला किया है। इस दौरान मालूम हुआ है कि स्वास्थ्य मंत्री से आरोग्य श्री अस्पतालों के प्रबंधन मुलाक़ात करने वाले हैं। याद रहे कि चंद दिन पहले ही ख़ानगी हॉस्पिटल्स के प्रशासन ने आरोग्य श्री सेवाओं को रोक देने की चेतावनी दी थी।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں