तेलंगाना के निकाय चुनाव में Aimim का शानदार प्रदर्शन,इन शहरों में बना डिप्टी मेयर और चैयरमेन

नई दिल्ली: तेलंगाना राज्य में हुए निकाय चुनाव में इस बार असदउद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली Aimim पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है,और हैदराबाद के बाहर शहरों में जीत दर्ज करी है।

Aimim पार्टी ने निज़ामाबाद में शानदार प्रदर्शन किया और दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है,वहीं यहां टीआरएस के समझौता करके यहां बीजेपी को मेयर की कुर्सी से दूर रखने का काम किया है।

-तेलंगाना के मंत्री केटी रामाराव ने कहा 130 नगरपालिका स्थानीय निकायों में से जो चुनाव में थे, उनमें हम 100 से अधिक जीत रहे हैं जो एक बहुत बड़ी संख्या है। मैं राज्य के लोगों को सीएम के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व में विश्वास के लिए धन्यवाद देता हूं।

-अमंगल नगरपालिका में भाजपा की जीत भगवा पार्टी को अब तक केवल एक नगर पालिका में जीत मिली है। केसीआर शाम 4 बजे मीडिया को संबोधित करने की संभावना है।

-कांग्रेस ने दो और नगरपालिकाओं में जीत हासिल की – जागांव और वडेपल्ली।

-एमआईएम ने बैंसा नगरपालिका में जीत दर्ज की तो कांग्रेस ने नारायणखेड़ और यदगिरिगुट्टा नगरपालिका से जीत दर्ज की।

-टीआरएस ने नौ नगर निगमों में से सात में जीत दर्ज की – इसमें बादंगपेट, मेरपेट, बंगलागुडा, बोडुप्पल, पीरजादीगुडा, जवाहरनगर और निज़ामपेट शामिल हैं।

— टीआरएस ने 9 में से 7 नगर निगम पर जीत हासिल कर ली है। इनमें बादांगपेट, मीरपट, बांग्लागुड़ा. बोदुपल, पीरजादीगुड़ा. जवाहरनगर और निजामपेट पर जीत दर्ज की है।

— बांसवाड़ा, कोठापल्ली, भीमगल और सतूपल्ली नगर निगम में टीआरएस को जीत मिली है।

— टीआरएस ने 44 नगर निगम में बढ़त बना रखी है। कांग्रेस और बीजेपी अभी पिछड़ती हुई दिख रही है।

नगर निगमों के 325 और नगर पंचायतों के 2,727 पार्षदों को चुनने के लिए बुधवार को 53.37 लाख मतदाताओं में से लगभग 70 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था। नगर निगमों में 1,746 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे, वहीं नगर पंचायतों में 11,099 उम्मीदवार खड़े हुए थे।

नगर पंचायतों के 77 वार्डों और एक नगर निगम के एक वार्ड में टीआरएस उम्मीदवारों को निर्विरोध चुन लिया गया, वहीं नगर पंचायत के तीन वार्डों में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए।

राज्य में पिछले साल बनाई गईं 73 नगर पंचायतों में से 68 नगर पंचायतों पर पहली बार चुनाव हुए। ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉपोर्रेशन (जीएचएमसी) और 10 अन्य शहरी निकायों का कार्यकाल पूरा नहीं होने के कारण वहां चुनाव नहीं हुए।

प्रदेश में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) ने सभी नगरीय वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारे हैं। कुछ स्थानों पर उसे टक्कर मिल रही है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने 2,616 और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 2,313 वार्डों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading