तेलंगाना: एक शख्स ने पड़ोसी पर AK- 47 से किया हमला

तेलंगाना: एक शख्स ने पड़ोसी पर AK- 47 से किया हमला

तेलंगाना के सिद्दिपेट जिले में एक युवक ने एके-47 बंदूक से फायरिंग की। जिले के अक्कन्नापेट गांव में सदानंदम नामक युवक ने बगल के मकान वालों पर एके-47 बंदूक से फायरिंग की।

 

हिन्दफा डॉट साक्षी डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, फायरिंग करने के बाद युवक फरार हो गया है। इस घटना के चलते इलाके में सनसनी फैल गई है।

 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच कुछ समय से झगड़ा चल रहा था। इसी बीच युवक ने एके-47 बंदूक से फायरिंग की है।

 

इस बात का पता नहीं चल पाया कि फायरिंग में कोई घायल हुआ या नहीं। मामले की छानबीन की जा रही है।

 

इसी क्रम में पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि युवक के पास एके-47 बंदूक कहां से आई है। पुलिस ने पूरे इलाके को नाकाबंदी कर दी है। साथ ही अन्य इलाकों की पुलिस को भी सतर्क कर दिया गया है।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading