तुर्की संग डील होने के बाद रुस ने बड़ा कदम उठाया!

तुर्की संग डील होने के बाद रुस ने बड़ा कदम उठाया!

रुस ने तुर्की संग डील होने के बाद सीरिया में बड़ा कदम उठाया। बॉर्डर पर अतिरिक्त सैनिकों को भेजा

रुस तुर्की में समझौता
पार्स टुडे डॉट कॉम के अनुसार, रूसी सेना ने समझौते के अनुसार सीरिया में तुर्की की सीमा के निकट गश्त आरंभ कर दी है। तुर्की के साथ तय पाने वाले समझौते के अनुसार मास्को की सेना ने तुर्की की सीमा से दस किलोमीटर तक के क्षेत्र में पोट्रोलिंग शुरु कर दी।

एर्दोगन ने रुस का किया था दौरा
तुर्क राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान के रूस दौरे के दौरान तय पाने वाले समझौते के अनुसार मास्को और दमिश्क़, तुर्की के सीमावर्ती क्षेत्र से कुर्दों के निष्कासन को सुनिश्चित बनाएंगे।

रूसी रक्षामंत्रालय के अनुसार रूस 276 सैनिक और सैन्य उपकरण की 33 यूनिट अगले सप्ताह सीरिया रवाना करेगा।

ज्ञात रहे कि रूस और तुर्की के राष्ट्रपतियों ने मंगलवार को रूस के शहर सूची में सीरिया के उत्तरी क्षेत्रों की सुरक्षा के बारे में एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे।

क्या है समझौते में?
रूस और तुर्की के इस समझौते के अनुसार कुर्द लड़ाकों को 150 घंटे में सीरिया और तुर्की की सीमा से 30 किलोमीटर की दूरी तक पीछे हटना है जिसके बाद इस क्षेत्र में रूस और तुर्की की सैन्य टुकड़ी संयुक्त रूप से इस क्षेत्र में गश्त करेंगी।

इस समझौते पर हस्ताक्षर के बाद रूस के विदेशमंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने उत्तरी सीरिया में तुर्की के सैन्य आप्रेशन की समाप्ति की घोषणा की थी।

ज्ञात रहे कि तुर्क सेना ने 9 अक्तूबर को राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान के निर्देश पर उत्तरी सीरिया पर हमले शुरु किए थे। इन हमलों का उद्देश्य, कुर्द लड़ाकों का दमन बताया गया था।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں