तुर्की में हिंदू रीति-रिवाजों से नुसरत जहां ने कोलकाता के बिजनेसमैन निखिल जैन से की शादी

तुर्की में हिंदू रीति-रिवाजों से नुसरत जहां ने कोलकाता के बिजनेसमैन निखिल जैन से की शादी

अभिनेत्री से राजनेता बनी नुसरत जहां ने कोलकाता के बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी कर ली है. उन्होंने अपनी शादी की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की, जिसका कैप्शन उन्होंने दिया, “Towards a happily ever after with Nikhil Jain.”

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की नवनिर्वाचित सांसद नुसरत जहां ने तुर्की के बोडरम शहर में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी की. यह शादी Sixth Sense Kapalankaya होटल में हुई, जो कि टॉलीवुड इंडस्ट्री का पसंदीदा शादी वेन्यू है.

शादी समारोह में नुसरत जहां और निखिल के परिवार वाले और कुछ करीबी दोस्त ही शरीक हुए. निखिल के साथ सात फेरे के लिए नुसरत जहां ने खासतौर पर तैयार कराया गया मशहूर डिजाइनर सब्यसाची का डिजाइनर लहंगा पहना था. इस लहंगे में नुसरत काफी सुंदर नजर आ रही थीं.

नुसरत ने फादर्स डे वाले दिन अपने पिता के साथ एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वे बहुत ही भावुक होकर अपने पिता से गले लग रही थी. यह तस्वीर उनकी हल्दी सेरेमनी की थी.

इस तस्वीर के कैप्शन में नुसरत ने अपने पिता के लिए लिखा, “आपने मुझे इंसानियत सिखाई. हर तरह से मेरी खुशी का ध्यान रखा. मैं कभी भी आपको और आपके सिद्धांतों को नीचे नहीं झुकाऊंगी. आई लव यू डैडी. सभी बेटियों को आपके जैसा पिता मिले. हैप्पी फादर्स डे.”

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक प्रोजेक्ट के दौरान निखिल और नुसरत एक दूसरे के करीब आए थे. दोनों में दोस्ती हुई और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई.

फिल्मी दुनिया से अलग अब नुसरत एक राजनेता भी बन गई हैं. तृणमूल कांग्रेस ने नुसरत को लोकसभा चुनाव 2019 में बशीरहाट सीट से चुनावी मैदान में उतारा था. नुसरत इस सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) उम्मीदवार शांतनु बासु को 3,50,369 हराकर विजयी बनीं और पहली बार संसद पहुंची.

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading