तीन तलाक़ से पीड़ित मुस्लिम महिलाओं के लिए योगी ने किया बड़ा ऐलान!

तीन तलाक़ से पीड़ित मुस्लिम महिलाओं के लिए योगी ने किया बड़ा ऐलान!

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि सरकार तीन तलाक पीड़िताओं के साथ है। मुख्यमंत्री बुधवार को यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तीन तलाक से पीड़ित महिलाओं के साथ संवाद कर रहे थे। पीएम जन विकास कार्यक्रम के तहत हुए इस आयोजन में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार तीन तलाक पीड़िताओं की नि:शुल्क पैरवी करेगी।

उन्होंने कहा कि तीन तलाक पीड़िताओं के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा तथा पात्रता के अनुसार उनको केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा एवं योग्यता के अनुसार उनको सरकार समायोजित भी करेगी। योगी ने कहा कि इन बच्चों को कौशल विकास कार्यक्रम के तहत रुचि के अनुसार प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, उन्होंने तीन तलाक पीड़ित महिलाओं से कहा, ”बंदिशों और चुनौतियों के बावजूद सदियों से जारी एक कुरीति के खात्मे और अपने हक के लिए संघर्ष का जो जज्बा आप सबने दिखाया, वह काबिले तारीफ है। आपके सफल संघर्ष से आप जैसी पीड़िताओं को जीने की राह मिली है। उनके संघर्ष का माद्दा बढ़ा है।

आपकी लड़ाई जोड़ने और निर्माण की है, लिहाजा इसे हम कमजोर नहीं होने देंगे। इंसाफ नहीं मिलने तक सरकार हर पीड़िता को साल में 6 हजार रुपये देगी। पात्रता के अनुसार, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की सारी योजनाओं का भी लाभ उन्हें मिलेगा।”

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں