
कर्नाटक के हुबली शहर में स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में कथित रूप से पाकिस्तान समर्थित नारे लगाने पर तीन कश्मीरी छात्रों पर देशद्रोह का केस दर्ज किया गया है। हुबली के पुलिस कमिश्नर रामास्वामी दिलीप ने बताया कि पाकिस्तान समर्थक और आजादी के नारे लगाने की शिकायतों को लेकर तीनों संदिग्धों से उनके कॉलेज के छात्रावास में पूछताछ की जा रही है। आरोप है कि तीनों छात्रों ने पुलवामा आतंकी हमले की पहली बरसी की पृष्ठभूमि में पाकिस्तान समर्थित नारे लगाए।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बेंगलुरू से 410 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में स्थित हुबली की घटना के आरोपियों की पहचान आमिर, बासित और तालिब के तौर हुई है। तीनों आरोपी कश्मीर के शोपियां जिले के रहने वाले हैं। केएलई इंजीनियरिंग कॉलेज (KLES Institute of Technology) में अध्ययनरत तीनों छात्रों के खिलाफ सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में आइपीसी की धारा 124 के तहत केस दर्ज किया गया है। आइपीसी की यह धारा स्टेट के खिलाफ अपराध से जुड़ी है।
This post appeared first on The Siasat.com