डीजल और पेट्रोल के दाम में भी गिरावट, जानें आप के शहर में क्या है दाम !

डीजल और पेट्रोल के दाम में भी गिरावट, जानें आप के शहर में क्या है दाम !

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में डीजल का दाम फिर 66 रुपये लीटर से नीचे आ गया है। दिल्ली में डीजल 65.94 रुपये प्रति लीटर बिकने लगा है। तेल विपणन कंपनियों ने चार दिनों के विराम के बाद फिर रविवार को डीजल के दाम में कटौती की और पेट्रोल के दाम में लगातार चौथे दिन गिरावट का सिलसिला जारी रखा।

पेट्रोल रविवार को दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में 10 पैसे जबकि कोलकाता में नौ पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया। डीजल का भाव भी दिल्ली और मुंबई में छह पैसे, जबकि कोलकाता में दो पैसे और चेन्नई में सात पैसे प्रति लीटर घट गया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 72.52 रुपये, 75.21 रुपये, 78.17 रुपये और 75.34 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम भी घटकर क्रमश: 65.94 रुपये, 68.17 रुपये और 69.11 रुपये और 69.64 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

कच्चे तेल के दाम में पिछले दिनों आई नरमी के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम घटने से देश में उपभोक्ताओं को लगातार राहत मिल रही है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस कारोबारी सप्ताह के आखिरी सत्र में कच्चे तेल में तेजी रही, लेकिन पिछले सप्ताह के मुकाबले ब्रेंट क्रूड के भाव में करीब दो डॉलर की गिरावट दर्ज की गई है। कच्चे तेल के दाम में आई इस गिरावट से आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम में और राहत मिल सकती है।

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर ब्रेंट क्रूड का अक्टूबर वायदा अनुबंध शुक्रवार को पिछले सत्र के मुकाबले 1.27 फीसदी तेजी के साथ 61.27 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ, जबकि एक सप्ताह पहले आईसीई पर ब्रेंट क्रूड 63.46 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था।

देश की राजधानी दिल्ली में पांच जुलाई के बाद पेट्रोल का भाव सबसे कम स्तर पर है। पांच जुलाई को पेट्रोल का भाव दिल्ली में 70.51 रुपये लीटर था।

बता दें कि पांच जुलाई को संसद में पेश आम बजट 2019-20 में पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क और उपकर में एक-एक रुपये की वृद्धि की घोषणा के बाद अगले ही दिन पेट्रोल और डीजल के भाव में तकरीबन ढाई रुपये का इजाफा हो गया था। छह जुलाई को दिल्ली में पेट्रोल का भाव 72.96 रुपये लीटर हो गया था।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading