ट्रम्प का बयान- ‘मीडिया गलत खबर फैला रही है’

ट्रम्प का बयान- ‘मीडिया गलत खबर फैला रही है’

अमरीकी मीडिया के ख़िलाफ़ शाब्दिक युद्ध जारी रखते हुए राष्ट्रपति ट्रम्प ने मीडिया पर फ़्रांस में आयोजित जी-7 के शिख़र सम्मेलन के बारे में फ़ेक ख़बरें फैलाने का आरोप लगाया है।

पार्स टुडे डॉट कॉम के अनुसार, ट्रम्प ने एक ट्वीट करके कहा है कि अमरीकी मीडिया जी-7 सम्मेलन के बारे में भ्रम फैला रहा है कि इस सम्मेलन का वातावरण तनाव ग्रस्त है, हालांकि फ़्रांस में यह सम्मेलन बहुत ही अच्छे माहौल में जारी है।

ट्रम्प का दावा था कि अमरीकी टीवी चैनल और अख़बार 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में उनकी जीत को प्रभावित करने के लिए जी-7 सम्मेलन के बारे में इस तरह का भ्रम फैला रहे हैं।

अमरीकी राष्ट्रपति ने अपने राष्ट्रपति काल में अमरीका की अर्थव्यवस्था के अधिक मज़बूत होने का भी दावा किया। जी-7 सम्मेलन फ़्रांस के बियारित्ज़ में 24 अक्तूबर को शुरू हुआ था, जो तीन दिन तक जारी रहेगा।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں