ट्रंप के लिये आयोजित होने वाले डिनर में शामिल होंगे तेलंगाना के मुख्यमंत्री KCR

ट्रंप के लिये आयोजित होने वाले डिनर में शामिल होंगे तेलंगाना के मुख्यमंत्री KCR

डोनाल्ड ट्रंप पहली बार भारत के दौरे पर आ रहे हैं। इस क्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद डिनर का आयोजन कर रहे हैं। इस डिनर में शामिल होने का आमंत्रण राष्ट्रपति ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भेजा है।

इन मुख्यमंत्रियों में तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर शामिल हैं। इन्हें भी आमंत्रण भेजा गया। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के अलावा महाराष्ट्र, बिहार, ओड़िशा और कर्नाटक के राज्यों के मुख्यमंत्रियों को डिनर पर आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री केसीआर इस महीने की 25 तारीख को दिल्ली रवाना होंगे।

आपको बता दें कि अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को भारत के दौरे पर आ रहे हैं। पहले वे मोतेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में भाग लेंगे के बाद आगरा जाएंगे। आगरा से वापस दिल्ली आयेंगे।

इस क्रम में दिल्ली में ट्रंप परिवार के लिए डिनर का आयोजन आईटीसी के होटल मौर्या में किया जा रहा है। होटल में कुल 438 कमरे बुक किये गये हैं। होटल के आसपास कड़ी सुरक्षा रखी गई है।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں