
पूर्व राष्ट्रपति बाराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक विवादित बयान पर प्रतिक्रिया दी है। दरअसल ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी की चार कांग्रेसी महिलाओं पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि अगर वे अमेरिका में खुश नहीं हैं तो उन्हें वापस अपने देशों में लौट जाना चाहिए।
इस पर मिशेल ने पलटवार करते हुए कहा कि ‘जो चीज हमारे देश को वास्तव में महान बनाती है वह है इसकी विविधता, चाहे हम यहां पैदा हुए हों या फिर यहां पर प्रवासी हों, ये जगह हम सभी के लिए है। हमें ये जरूर याद रखना चाहिए कि ये मेरा अमेरिका और तुम्हारा अमेरिका नहीं है। ये हमारा अमेरिका है।
बता दें कि डेमोक्रेटिक पार्टी की चार महिला सांसदों पर टिप्पणी करने के बाद से ट्रंप को लागातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source