टिक टॉक सेंसेशन अदनान शेख के साथ सरेआम हुई मारपीट, एफआईआर दर्ज

टिक टॉक सेंसेशन अदनान शेख के साथ सरेआम हुई मारपीट, एफआईआर दर्ज

टिक टॉक सेंसेशन अदनान शेख के साथ मुंबई के धारावी इलाके में मारपीट का मामला सामने आया है. इंडियन टिक टॉक सुपरस्टार होने के साथ ही अदनान शेख एक मॉडल और साथ ही फैशन ब्लॉगर भी है. टिक टॉक पर उनके वीडियो काफी पसंद किये जाते हैं.

टीम 07 के सदस्यों में शामिल अदनान शेख का बीते दिनों  एक विवादास्पद वीडियो सामने आया था. इस वीडियों में टिकटॉक एप पर मॉबलिंचिग का शिकार हुए तबरेज अंसारी की हत्या का बदला लेने की बात कही गई थी. जिसके चलते 5 लोगों के खिलाफ मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने 153 (ए) और 34 के तहत एफआईआर दर्ज की थी. जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था उनमें  फैजल शेख, हसनैन खान, अदनान शेख, फैज बलोच और साधान फारुकी शामिल थे.

दरअसल वीडियो में झारखंड में मॉबलिंचिग का शिकार हुए तबरेज अंसारी को लेकर कहा गया था कि  ‘मार तो दिया तुमने तबरेज को लेकिन अगर उसका बेटा कल बदला ले तो यह मत कहना कि मुसलमान आतंकवादी है. यह वीडियो अपलोड होने के कुछ बाद ही वायरल हो गया था.जिसके बाद शिवसेना नेता  रमेश सोलंकी ने एलटी मार्ग पुलिस में इसके खिलाफ शिकायत की थी. सोलंकी का कहना था कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए जिससे दूसरे लोगों को सबक मिले और वे समाज में विद्वेश फैलाने वाले वीडियो न बनाएं.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading