टाटा ने इस साल सिर्फ़ एक नैनो कार ही बेच पाई!

टाटा ने इस साल सिर्फ़ एक नैनो कार ही बेच पाई!

टाटा मोटर्स यह स्वीकार करती है कि नैनो का मौजूदा रूप नये सुरक्षा नियमन और भारत चरण-6 उत्सर्जन मानकों को पूरा नहीं कर पाएगा

साल 2008 में टाटा मोटर्स ने जब अपनी लखटकिया कार नैनो मार्केट में उतारी तो लोगों में इसका जबरदस्त क्रेज देखा गया। लेकिन समय के साथ ही यह योजना दम तोड़ती गई और टाटा नैनो का क्रेज घटता चला गया।

लोगों में इसकी डिमांड इतनी घट गई कि पिछले 9 महीने में कंपनी ने एक भी नैनो कार का प्रोडक्शन नहीं किया है। फिलहाल अब नैनो के भविष्य को लेकर कंपनी अभी कुछ भी नहीं कह पा रही है। यानी इसका भविष्य अधर में चला गया है।

इस साल सिर्फ 1 कार बिकी
साल 2019 के पहले 9 महीने की बात करें तो कंपनी ने एक भी नई कार नहीं बनाई है. वहीं, इस साल फरवरी में सिर्फ एक नैनो कार बिकी है। हालांकि टाटा मोटर्स ने आधिकारिक रूप से इस मॉडल को बंद करने के बारे में कोई घोषणा नहीं की है।

कंपनी अबतक कहती रही है कि नैनो के भविष्य को लेकर कोई फैसला नहीं किया गया है। कार उत्पादन की योजना मांग, पहले के बचे भंडार और नियोजित दक्षता पर आधारित है।

नए मानकों को पूरा करना मुश्किल
हालांकि टाटा मोटर्स यह स्वीकार करती है कि नैनो का मौजूदा रूप नये सुरक्षा नियमन और भारत चरण-6 उत्सर्जन मानकों को पूरा नहीं कर पाएगा। कंपनी की शेयर बाजारों को दी गयी सूचना के अनुसार इस साल सितंबर में घरेलू बाजार में नैनो का उत्पादन और बिक्री नहीं हुई।

यह लगातार 9वां महीना है जब टाटा मोटर्स ने नैनो की एक भी इकाई का उत्पादन नहीं किया। सूचना के अनुसार फरवरी में मात्र एक इकाई बेचने के बाद कंपनी ने अब तक एक भी नैनो कार नहीं बेची है।

पिछले साल 9 माह में 297 यूनिट का प्रोडक्शन
कंपनी ने 2008 में वाहन प्रदर्शनी में नैनो कार को पेश किया था. इसे लोगों की कार के रूप में पेश किया गया था लेकिन इसकी बिक्री लगातार घटती रही। पिछले साल जनवरी-सितंबर के दौरान टाटा मोटर्स ने घरेलू बाजार में 297 इकाई का उत्पादन किया जबकि 299 कार बेची।

नैनो का उत्पादन बंद करने के मुद्दे पर टाटा मोटर्स ने कहा कि किसी उत्पाद के जीवन चक्र पर निर्णय एक समग्र विचार है। बाजार की गतिविधियों, नियमन और उभरते प्रतिस्पर्धी परिदृश्य के आधार पर यह निर्णय किया जाता है। जब भी इस प्रकार का निर्णय किया जाएगा, इसकी घोषणा की जाएगी।

अप्रैल 2020 से बंद होगी नैनो
हालांकि कंपनी अधिकारियों ने संकेत दिया कि नैनो का उत्पादन और बिक्री अप्रैल 2020 से बंद होगी।

टाटा मोटर्स की भारत चरण-6 के तहत कड़े उत्सर्जन मानकों और अन्य सुरक्षा मानदंडों को पूरा करने के लिये रतन टाटा के सपनों की कार में और निवेश की योजना नहीं है। नैनो को बाजार में मार्च 2009 में पेश किया गया था। उस समय शुरूआती मॉडल की कीमत एक लाख रुपये थी।

साभार- फिनानसियल एक्सप्रेस डॉट कॉम

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading