झूठ बोल रहे अमित शाह, मैं घर में नजरबंद हूँ : फारूक अब्दुल्ला

झूठ बोल रहे अमित शाह, मैं घर में नजरबंद हूँ : फारूक अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को 370 खत्म किए जाने के फैसले की कड़ी आलोचना की. अब्‍दुल्‍ला ने गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान को गलत बताया, जिसमें उन्‍होंने कहा, ‘फारूक अब्‍दुल्‍ला को गिरफ्तार नहीं किया गया है.’

अब्दुल्ला ने अपने घर की छत से संवाददाताओं से कहा, ‘लोगों को कैद किया जा रहा है. (पूर्व मुख्यमंत्री) उमर अब्दुल्ला जेल में हैं. हम ग्रेनेड या पत्थर फेंकने वाले नहीं हैं. मेरा भारत सभी के लिए एक लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष भारत है. हम बदलाव के लिए शांतिपूर्ण संकल्प में विश्वास रखते हैं.’

धारा 370 को रद्द करने के केंद्र सरकार के फैसले पर उन्होंने कहा, ‘यह असंवैधानिक है. यह मोदी सरकार की तानाशाही है. हम कभी भी अलग नहीं होना चाहते थे और न ही हम इस राष्ट्र से अलग होना चाहते हैं. हमारे सम्मान और गरिमा को मत छीनो. हम गुलाम नहीं हैं.’

अब्‍दुल्‍ला ने कहा, “यह लोकतांत्रिक प्रणाली न होकर तानाशाही है. मुझे नहीं पता कि कितने लोगों को गिरफ्तार किया गया है. किसी को भी अंदर आने या बाहर जाने की अनुमति नहीं है. हम घर में नजरबंद हैं.” अब्दुल्ला ने कहा कि उनके घर के दरवाजे बंद हो गए हैं और वह बाहर नहीं जा सकते. उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह के संसद में दिए बयान पर कहा, ‘गृहमंत्री झूठ बोल रहे हैं.’

दरअसल, संसद में अमित शाह ने कहा था, “उन्हें हिरासत में या गिरफ्तार नहीं किया गया है और वह अपनी मर्जी से अपने घर पर हैं.”

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading