झारखण्ड चुनाव में हाजी हुसैन अंसारी भाजपा के इस बड़े मंत्री को हराकर बने विधायक,देखिए

नई दिल्ली: झारखण्ड में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है,मधुपुर विधानसभा सीट 81 सीटों में बेहद महत्वपूर्ण स्थान रखती है। मधुपुर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना देवघर जिले के बाल संप्रेषण गृह चरकी पहाड़ी पर हुई।

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी हाजी हुसैन अंसारी ने जीत दर्ज की है। उन्होने श्रम मंत्री राज पालीवार को पराजित किया। उल्‍लेखनीय है कि देवघर जिले में आने वाला मधुपर का यह इलाका दुमका लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का भी हिस्‍सा है।

शुरुआत से ही इस इलाके में चुनावी कब्‍जे की जंग भाजपा और झामुमो के बीच चलती रही है। इस जंग में दो बार भाजपा तो एक बार झामुमो को जीत हासिल हुई है।

वर्ष 2005 के विधानसभा चुनाव में यहां से भाजपा नेता राज पालीवार विधायक चुने गए। उन्‍होंने झामुमो के हुसैन अंसारी को हराया। वर्ष 2009 के चुनाव में पिछली हार का बदला झामुमो के हुसैन अंसारी ने निकाल लिया और जीत हासिल करते हुए विधायक बने।

वर्ष 2014 के चुनाव में भाजपा के राज पालीवार ने फिर से हुसैन अंसारी को हराया और विधायक बने। नगरपालिका क्षेत्र और जिले का उपखंड कार्यालय होने के चलते यह क्षेत्र राज्‍य की सियासत में भी खासा दखल रखता है।

यह क्षेत्र ब्रिटिश काल में बड़े स्‍तर पर विकसित किया गया और अंग्रेजों ने यहां पर रेल चलाने के लिए मधुपुर जंक्‍शन बनाया। इस जंक्‍शन पर भाप से चलने वाले रेल के इंजनों के लिए कोयले को स्‍टोर किया जाता था। बंगाल के मशहूर लेखक सर आशुतोष मुखर्जी और उमा प्रसाद मुखर्जी इसी इलाके में रहा करते थे। इस इलाके में बहने वाली पथरो नदी और जयंती नदी बारिश के मौसम में विकराल रूप लेकर यहां के लोगों के लिए मुसीबत बन जाती है।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading