झारखंड चुनाव- AIMIM ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, इनको मिला टिकट

झारखंड चुनाव- AIMIM ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, इनको मिला टिकट

पांच चरणों में होने वाले झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुस्लिमीन (AIMIM) ने अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है. AIMIM की तीसरी लिस्ट में तीन प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है. इस लिस्ट में डुमरी से अब्दुल मोबिन , बरकाठा  से अशरफ अंसारी , जमशेदपुर से रियाज़ शरीफ का नाम शामिल है.  इससे पहले AIMIM ने 4 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया था.

असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई में AIMIM झारखंड चुनावों की तैयारियों में जुट गई है. AIMIM ने ट्विटर के जरिए ओवैसी का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसके साथ पार्टी #AbBarabariKiBaatHogi का इस्तेमाल कर रही है. इस वीडियो में ओवैसी एक भाषण के दौरान ऐलान कर रहे हैं कि अब बराबरी की बात होगी. इस हैशटैग का इस्तेमाल AIMIM और ओवैसी झारखंड चुनावों से जुड़े पोस्ट के लिए कर रहे हैं.

बता दें कि झारखंड में पहले चरण का मतदान 30 नवंबर, दूसरे चरण का मतदान 7 दिसंबर, तीसरे चरण का मतदान 12 दिसंबर, चौथे चरण का मतदान 16 दिसंबर और पांचवें चरण का मतदान 20 दिसंबर को होगा. चुनावों के नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں