
केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुआई वाले सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए 50 सीटों पर अकेले लड़ने का फैसला कर भाजपा को बड़ा झटका दिया है।
LJP to fight alone in upcoming Jharkhand Assembly Electionshttps://t.co/mT7rCz5MQx
— India Today (@IndiaToday) November 12, 2019
खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, लोजपा ने मंगलवार शाम पहले चरण के चुनावों के लिए अपने पांच उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी कर दी।
लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड प्रदेश इकाई ने यह फ़ैसला लिया है पार्टी 50 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।प्रथम चरण में लोक जनशक्ति पार्टी 5 सीट पर चुनाव लड़ेगी। pic.twitter.com/3LsMCMFcwm
— Chirag Paswan (@ichiragpaswan) November 12, 2019
एक बयान में पार्टी ने कहा, “लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड विधानसभा की 81 सीटों में से 50 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसी संदर्भ में प्रथम चरण के पांच उम्मीदवारों की सूची पार्टी द्वारा जारी की जा रही है।”
विधानसभा क्षेत्र नगर भवनाथपुर से रेखा चौबे, हुसैनाबाद से आनंद प्रताप सिंह, छत्तरपुर से शशिकांत कुमार, विश्रामपुर से शशिरंजन धर दूबे और पांकी से रामदेव प्रसाद यादव को पार्टी ने टिकट दिया है।
बयान में कहा गया है, “पार्टी की अधिकृत कमेटी बाकी उम्मीदवारों का चयन कर उनकी सूची केंद्रीय संसदीय बोर्ड के समक्ष रखेगी, जिसके बाद जल्द ही लोजपा की दूसरी सूची जारी की जाएगी।”
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source