
झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर पांच चरणों में हुए चुनाव के नतीजों के लिए गिनती शुरू हो गई है। 24 जिला मुख्यालयों में गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान आना शुरू हो गए हैं।
खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, 81 सीटों पर शुरुआती रुझान आ गए हैं। इनमें जेएमएम(झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस) 41, भाजपा 30, आजसू 2, जेवीएम 4 और अन्य 04 सीेटों पर आगे चल रहे हैं।
झारखंड विधानसभा चुनाव की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान में जेएमएम(झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस) आगे चल रही है।
मतगणना का अधिकतम दौर चतरा में 28 राउंड और सबसे कम दो राउंड चंदनकियारी और तोरपा सीटों पर होगा। पहला परिणाम सोमवार दोपहर 1 बजे आने की उम्मीद जताई जा रही है। झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में मतदान हुआ था।
This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK