झारखंड चुनाव- दिग्‍गज नेता ने बीजेपी से की बगावत, सीएम रघुवर दास के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

झारखंड चुनाव- दिग्‍गज नेता ने बीजेपी से की बगावत, सीएम रघुवर दास के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

भारतीय जनता पार्टी के दिग्‍गज नेता सरयू राय ने पार्टी से बगावत कर दी है। उन्‍होंने रविवार को जमशेदपुर में मुख्‍यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़ने का एलान किया। इस बीच सीएम रघुवर दास ने भी जमशेदपुर में कैंप कर दिया है। वे सोमवार को नामांकन की आखिरी तारीख को जमशेदपुर पूर्वी सीट से नामजदगी का पर्चा दाखिल करेंगे। इससे पहले लगातार बदलते घटनाक्रम में सरयू राय ने भाजपा का टिकट लेने से भी मना कर दिया था। इधर सरयू के रुख और सीएम की सीट पर दावेदारी से भाजपा में हड़कंप मचा है। राय के कदम से सकते में दिख रहे भाजपा नेताओं ने चुप्‍पी साध ली है।

इधर कांग्रेस ने भी बीती रात एकाएक जमशेदपुर पूर्वी सीट से प्रो गौरव बल्‍लभ को उतारकर माहौल को और गरमा दिया है। महागठबंधन में कांग्रेस के रुख से झामुमो के कार्यकारी अध्‍यक्ष हेमंत सोरेन सकते में हैं। उन्‍होंने तमाम विपक्षी दलों से सरयू राय का समर्थन करने की अपील की है।

जमशेदपुर में सरयू राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी परंपरा यही है क हम सब मिलकर फैसला लेते आए हैं। विधानसभा चुनाव की इस घड़ी में बताना चाहता हूं कि जमशेदपुर पश्चिमी सीट का विधायक होने के नाते पूरी निष्‍ठा से काम किया है। पिछड़े इलाके का पूरा विकास का बीड़ा उठाया है। सबके सुख-दुख में हम साथ रहे हैं।

सरयू ने कहा कि उन्‍होंने पार्टी से आजतक कुछ नहीं मांगा। उनका टिकट होल्‍ड पर रखे जाने से बहुत बुरा लगा। उन्‍होंने कहा कि वे सरकार में पांच साल कैबिनेट मंत्री रहे। जहां गलत हुआ, उन्‍होंने खुलकर इसका विरोध किया। समर्थकों की नारेबाजी के बीच कहा कि गलत करने वाला वहीं जाएगा, जहां मधु कोड़ा गए थे। प्रधानमंत्री के भ्रष्‍टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का जिक्र करते हुए कहा कि यही बात वे करते हैं, तो लोगों को बुरा लगता है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading