जेल में बंद संजीव भट्ट से मिलने जा रह हार्दिक पटेल को हिरासत में लिया गया!

जेल में बंद संजीव भट्ट से मिलने जा रह हार्दिक पटेल को हिरासत में लिया गया!

गुजरात के पालनपुर जाने के दौरान बुधवार को कांग्रेस पार्टी के स्टार नेता हार्दिक पटेल और दो अन्य विधायकों को हिरासत में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि एक पुलिस अधिकारी द्वारा यह जानकारी मिली है कि हार्दिक पटेल दोनों विधायकों के साथ पूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट से मिलने पालनपुर जिला जेल में जा रहे थे।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि संजीव भट्ट को पिछले महीने जिला अदालत द्वारा आईपीसी की धारा 302 के तहत दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी और उसके ऊपर गुजरात दंगों के दौरान हिरासत में हुई मौतों के गंभीर आरोप भी हैं। जबकि संजीव भट्ट अभी पालनपुर जिला जेल में बंद है।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, इस मामले में पुलिस अधीक्षक नीरज बड़गुजर द्वारा यह कहा है कि पालनपुर जिला जेल में कानून व्यवस्था में दिक्कतें आ रही थीं और इसलिए हमने हार्दिक पटेल सहित, पालनपुर और पाटन के कांग्रेस विधायकों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

आपको बता दें कि कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल के साथ पालनपुर के विधायक महेश पटेल और पाटन विधायक किरित पटेल को भी हिरासत में लिया है। आपको बता दें कि गुजरात में हार्दिक पटेल कांग्रेस पार्टी का एक बड़ा चेहरा है और वे काफी लोकप्रिय भी है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں