जेडीयू को मिला नया अध्यक्ष, इस बड़े नेता को बनाया गया!

जेडीयू को मिला नया अध्यक्ष, इस बड़े नेता को बनाया गया!

जेडीयू ने एक बार फिर नीतीश कुमार को अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया है। नीतीश कुमार लगातार दुसरी बार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं

बिहार की राजनीती में बीते काफी समय में बहुत हलचल नजर आ रही है। लगातार कोई न कोई नेता अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में बना रहता है। लेकिन इन सब बातों के बीच नीतीश कुमार को दोबारा जनता दल (यू) का अध्यक्ष चुन लिया गया है।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, नई दिल्ली स्थित मावलंकर हॉल में जनता दल यूनाइटेड की बैठक में उन्हें दोबारा अध्यक्ष चुना गया। इस बैठक में देशभर से आए प्रतिनिधि मौजूद थे।

खबरों की मानें तो नीतीश कुमार का यह कार्यकाल 2022 तक रहेगा। नीतीश कुमार 2016 में जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। 2016 में शरद यादव पार्टी अध्यक्ष पद से हटे थे तब उनकी जगह नीतीश कुमार ने पार्टी संभाली थी।

बिहार में साल 2020 में विधानसभा चुनाव होने हैं। दिल्ली में भी विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। भले ही बिहार में भाजपा-जेडीयू साथ हों, लेकिन यहां दोनों के बीच गठबंधन नहीं है। ऐसे में नीतीश का पूरा बिहार के वोटरों को लुभाने में रहेगा।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading