जीएसटी कलेक्शन में लगातार गिरावट जारी!

जीएसटी कलेक्शन में लगातार गिरावट जारी!

जीएसटी कलेक्शन में लगातार गिरावट जारी है। मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों में यह खबर झटके की तरह है।

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, देश की बिगड़ी अर्थव्यवस्था के बीच केंद्र सरकार को एक और झटका लगा है। वित्त मंत्रालय के मुताबिक अक्टूबर 2019 में वस्तु एवं सेवा कर यानी जीएसटी कलेक्शन सालाना आधार पर घटकर 95,380 करोड़ रुपए रहा है।

जिसमें सीजीएसटी 17,582 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 23,674 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 46,517 करोड़ रुपये (इसमें आयातों से 21,446 करोड़ रुपये प्राप्त) हुए हैं। उपकर 7,607 करोड़ रुपये (आयात पर एकत्र 774 करोड़ रुपये सहित) है।

सितंबर के महीने के लिए 31 अक्टूबर 2019 तक कुल 73.83 लाख जीएसटीआर 3 बी रिटर्न दाखिल किए गए। खबरों से मिली जानकारी के अनुसार लगातार यह तीसरा महीना है जब जीएसटी की वसूली 1 लाख करोड़ रुपए से नीचे है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading