जायरा वसीम से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को 3 साल की जेल

जायरा वसीम से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को 3 साल की जेल

दिसम्बर 2017 में एक घरेलू विमान में सवार बॉलीवुड (Bollywood) की पूर्व अभिनेत्री से छेड़छाड़ के जुर्म में 41 वर्षीय व्यक्ति को विशेष अदालत ने 3 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश ए.डी. देव ने आरोपी विकास सचदेव को पॉक्सो कानून (POCSO Act) के तहत भी दोषी माना क्योंकि घटना के वक्त पीड़िता 17 साल की थी।

मामले के बाद अभिनेत्री ने अभिनय न करने का फैसला लिया था
अभिनेत्री ने पिछले साल यह घोषणा की थी कि अब वह अभिनय नहीं करेगी। जायरा वसीम नामक यह अभिनेत्री ‘दंगल’ फिल्म में काम कर चुकी हैं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो के जरिए अपनी आपबीती सुनाई थी। अभिनेत्री ने वीडियो पोस्ट में कहा था, ‘‘मैं आज दिल्ली (Delhi) से मुम्बई जा रहे विमान में यात्रा कर रही थी और मेरे पीछे अधेड़ उम्र का एक व्यक्ति बैठा था। उसने अपना पैर मेरी सीट के आर्मरैस्ट पर रख दिया। विमान में रोशनी मद्धम थी तो उसने मेरे कंधे पर कोहनी मारी और लगातार अपना पैर मेरी कमर और गर्दन पर रगड़ रहा था।’’

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading