नई दिल्ली: बॉलीवुड में अपने कैरियर के पीक पर फ़िल्म इंडस्ट्री को छोड़ने का ऐलान करके दंगल गर्ल और सीक्रेट सुपर स्टार जायरा वसीम ने मीडिया की सुर्खियां बटोर रखी है,इस मामले में अब ताजा मोड़ अभिनेत्री के मैनेजर द्वारा दिए गए बयान के बाद आया है।
जायरा वसीम द्वारा लिखी पोस्ट के बारे में मैनेजर का कहना है कि जायरा का अकाउंट हैक हुआ था और हम कोशिश कर रहे हैं यह जानने की कि किसने जायरा का अकाउंट हैक कर यह पोस्ट लिखी है।

मैनेजर के मुताबिक इस मामले की शिकायत सोशल मीडिया टीम को दी गई है. लेकिन अभी तक पुलिस या साइबर सेल में कोई शिकायत नही की गई है. बता दें कि जायरा ने रविवार को एक्टिंग करियर छोड़ने का ऐलान किया था।
जायरा ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘पांच साल पहले मैंने जो फैसला लिया उसने मेरी जिंदगी पूरी तरह बदल दी. मैंने बॉलीवुड में कदम रखा तो इसने मेरे लि बेशुमार शौहरत के दरवाज़े खोल दिए. मैं पब्लिक अटेंशन पाने लगी. मुझे एक रोल मॉडल की तरह देखा जाने लगा, लेकिन ये वो नहीं था जो मैं चाहती थी. अब जबकि मुझे फिल्म इंडस्ट्री में पांच साल हो चुके हैं. मैं यह बात कुबूल करना चाहती हूं कि मैं अपनी इस पहचान और काम से खुश नहीं हूं. लंबे समय से काम करते हुए ये अहसास हो रहा है कि मैं कुछ और बनने के लिए जूझती आ रही हूं।
उन्होंने लिखा, ‘इस फील्ड में मुझे बेहद प्यार, साथ और तारीफ मिली, लेकिन यह मुझे अज्ञानता की राह पर भी ले जा रही थी. यह मुझे मेरे ईमान से दूर कर रहा है. मेरे मजहब के साथ मेरे रिश्तों को खतरा पहुंचा रहा था. मुझे अहसास हो रहा है कि भले ही मैं यहां परफेक्टली फिट होती हूं, लेकिन मैं यहां की नहीं हूं. मैं आज ऑफिशियली ऐलान करती हूं कि मैं इस फील्ड से खुद को अलग कर रही हूं।