जानें-माने वकील एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी का निधन

जानें-माने वकील एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी का निधन

देश के दिग्गज वकीलों में शुमार राम जेठमलानी का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। जेठमलानी देश के सबसे बेहतरीन वकीलों में गिने जाते थे। उन्होंने अपने जीवन में कई बड़े केस लड़े और जीते थे। जेठमलानी दिग्गज वकील होने के साथ-साथ केंद्रीय कानून मंत्री भी रह चुके हैं। राम जेठमलानी पिछले दो हफ्ते से गंभीर तौर पर बीमार थे।

बता दें कि राम जेठमलानी ने राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या के आरोपियों से लेकर चारा घोटाला मामले में आरोपी लालू प्रसाद यादव तक का केस लड़ा था। इसके अलावा वह संसद पर अटैक मामले में अफजल गुरु से लेकर सोहराबुद्दीन एनकाउंटर में अमित शाह का केस भी लड़ चुके थे।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading