जानिए कौन है छात्र पर फायर करने वाला-क्या है नाम ? सामने आई बड़ी बात,देखिए

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जमिया मिल्लिया इस्लामिया में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले एक युवक ने फायरिंग की, जानकारी के मुताबिक एक युवक बंदूक लहराते हुए रैली के सामने आ गया और एक फायर कर दिया. इस दौरान युवक ने कहा आकर ले लो आजादी. इस फायरिंग में एक युवक घायल हो गया है।

अब इस मामले में फायरिंग करने वाले युवक की पहचान हो गई है. युवक की पहचान रामभक्त गोपाल (19) के रूप में हुई है. साथ ही जिस युवक को गोली लगी है उसकी पहचान शादाब के रूप में हुई है जो जामिया में मास कम्युनिकेशन का छात्र है. आइए जानते हैं कि आखिर ये रामभक्त गोपाल कौन है।

जामिया में फायरिंग करने वाले युवक की पहचान राम भक्त गोपाल के रूप में हुई है जो जेवर के दाऊजी मोहल्ला कस्बा का रहने वाला है. उसके पिता राजेंद्र गोपाल शर्मा पान की दुकान चलाते हैं. राम भक्त गोपाल की फेसबुक प्रोफाइल (Ram Bhak Gopal Facebook profile) को देखें तो ऐसा लगता है कि वह शाहीन बाग और देश भर में चल रहे सीएए के खिलाफ प्रदर्शन से नाखुश था. लगातार इन प्रदर्शनों में लग रहे हमें चाहिए आजादी के नारे से वह इस कदर दुखी था कि जब उसने गोली चलाई तो कहा ‘आओ लेलो आजादी’.

फेसबुक के इंट्रो में राम भक्त गोपाल ने कहा कि ‘रामभक्त गोपाल नाम है हमारा. BIO में इतना काफी है. बाकी सही समय आने पर. जय श्री राम’.

फेसबुक पोस्ट देखा जाए तो पता चलेगा कि रामभक्त गोपाल काफी समय से प्रदर्शन में मौजूद था. उसने कई फेसबुक लाइव भी किए. इसके साथ ही उसने एक पोस्ट में लिखा ‘शाहीन भाग. खेल खत्म’. इसके साथ ही उसने एक अन्य पोस्ट में लिखा ‘कोई हिन्दू मीडिया नही है यहाँ’

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading