जानिए आखिर क्यों अचानक तालिबान से शाँति समझौता करने अफगानिस्तान पहुँचे ट्रम्प ? आखिर ऐसा क्या हुआ ?

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प बिना किसी ऐलान के अचानक अफगानिस्तान पहुँच गए और वहां पहुँचकर तालिबान से वार्ता करने दोबारा शुरू करने की बात कही जो पहले कई महीने पहले रुक गई थी।

ट्रम्प की इस जल्दबाजी के पीछे आखिर क्या बडी बात है इसका तो अभी पता नही चल सका है,लेकिन अचानक अफगानिस्तान पहुँचने से लग रहा है कि अमेरिका तालिबान से समझौता चाहता है और अपनी सेना को वापिस बुलाना चाहता है।

डोनाल्ड ट्रंप अमरीकी सैनिकों के साथ ‘थैंक्सगीविंग’ छुट्टियां मनाने निकले थे। लेकिन किसी को कहां पता था कि ट्रंप बिना किसी अनाउंसमेंट के ही अफगानिस्तान पहुंच जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप ने काबुल के बाहरी हिस्से में स्थित बाग्राम एयरबेस पर तैनात अमरीकी सैनिकों के साथ बातचीत की। बताया जा रहा है कि ट्रंप ने इस दौरान खुद भी सैनिकों को भोजन परोसा।

इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, ‘तालिबान एक समझौता करना चाहता है और हम उनके साथ बैठक कर रहे हैं। हम पहले से ही संघर्ष विराम करने के पक्ष में थे, लेकिन वे संघर्ष विराम नहीं करना चाहते थे। हालांकि, अब वे संघर्ष विराम करना चाहते हैं।’

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں