जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल भारत दौरे पर, द्विपक्षीय मुद्दों के अलावा कश्मीर पर भी हो सकती है बात

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल भारत दौरे पर, द्विपक्षीय मुद्दों के अलावा कश्मीर पर भी हो सकती है बात

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल भारत की दो दिवसीय यात्रा पर गुरुवार को राजधानी दिल्ली पहुंचीं। पीएम मोदी और मर्केल के बीच कई द्विपक्षीय मुद्दों पर बात हो सकती है और दोनों देशों के बीच करीब 20 समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। मर्केल अपने दौरे पर कारोबार जगत के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के अलावा भारतीय नेतृत्व से भी मिलेंगी। शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति भवन में उनका रस्मी स्वागत किया जाएगा और बाद में वह राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगी।

जर्मनी की चांसलर मर्केल 5वें आईजीसी की प्रधानमंत्री के साथ सह-अध्यक्षता करेंगी जिसके बाद दोनों नेता प्रेस के लिए बयान जारी करेंगे। दोनों पक्षों के कई समझौतों पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद है। शनिवार को जर्मन की यह नेता कारोबारी जगत के प्रतिनिधिमंडल से मिलेंगी और मानेसर, गुरुग्राम में कॉन्टिनेंटल ऑटोमोटिव कम्पोनेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का दौरा करेंगी।

जर्मनी लौटने से पहले, चांसलर द्वारका सेक्टर 21 मेट्रो स्टेशन भी जाएंगी। दौरे से पहले भारत में जर्मनी के दूत वाल्टर जे लिंडनर ने कहा था कि मोदी और मर्केल के रिश्ते बहुत अच्छे हैं और दोनों किसी भी मुद्दे पर बातचीत कर सकते हैं। वह दोनों के बीच कश्मीर मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading