जरुरत पड़ी तो यूपी में लागू हो सकता है NRC लागू- योगी

जरुरत पड़ी तो यूपी में लागू हो सकता है NRC लागू- योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को लागू किए जाने की सराहना करते हुए कहा कि अगर आवश्यकता पड़ी तो वे उत्तर प्रदेश में इसे लागू कर सकते हैं।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, एक अंग्रेजी समाचार पत्र के साथ एक साक्षात्कार में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एनआरसी लागू कराना एक अहम और साहसपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री ने समाचार पत्र से कहा कि इन बातों को चरण-वार लागू किया जा रहा है और मुझे लगता है कि जब उत्तर प्रदेश को एनआरसी की जरूरत होगी, हम ऐसा करेंगे।

पहले चरण में, यह असम में हुआ है और जिस तरह से इसे लागू किया जा रहा है, यह हमारे लिए एक उदाहरण हो सकता है। आदित्यनाथ ने कहा कि इसे लागू किया जाना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण था और अवैध आव्रजन के कारण गरीबों को होने वाली समस्याओं का भी अंत होगा।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading