जय शाह की कंपनी की आय में जोरदार बढ़ोत्तरी, कांग्रेस ने उठाए सवाल!

जय शाह की कंपनी की आय में जोरदार बढ़ोत्तरी, कांग्रेस ने उठाए सवाल!

बीजेपी के कद्दावर नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह की आय में बढ़ोतरी देख हैरान हो जायेंगे आप, कांग्रेस व कांग्रेस समर्थकों सहित पार्टी के बड़े नेताओं ने ट्विटर पर शहज़ादे का विकास ट्रेंड किया है।

जन भारत टाइम डॉट कॉम के अनुसार, कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी एक न्यूज आर्टिकल शेयर कर अमित शाह के बेटे पर तंज कसा है।

हैश टैग शहजादे का विकास ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है, सूत्रों की मानें तो वाकई जय शाह की इनकम का ग्राफ देखकर कोई भी हैरान हो जाएगा।

हाल ही में उन्हें बीसीसीआई बोर्ड का सचिव भी बनाया गया था, इस पर भी बड़ी बहस छिड़ी थी लेकिन आखिरकार उन्होंने पूर्व कैप्टेन व बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली के साथ पद की जम्मेदारी ली।

उनके सचिव पद पर तमाम मीम्स बने थे। अब वह फिर सुर्खियों में हैं वजह है उनकी कमाई में अंधाधुंध इजाफा, रिपोर्ट की मानें तो 15 हजार गुना का इजाफा अब तक उनकी उनकी कंपनी द्वारा हुआ है और उनपर आरोप है कि वह इस कमाई का कोई हिसाब नहीं दे पाते हैं।

गुजरात क्रिकेट बोर्ड के अध्‍यक्ष जय को जबसे बीसीसीआई में शामिल किया गया है वह विपक्षियों के निशाने पर हैं।

कांग्रेस के पवन खेड़ा ने अमित शाह के बेटे जय शाह पर आरोप लगाया है कि जय ने साल 2017-18 का लेखा जोखा जमा नहीं कराया है, इसकी गंभीर सजा है लेकिन अमित शाह के बेटे को क्या फर्क पड़ता है। उनका कहना है हर साल 30 अक्टूबर तक एमसीए में लेखा जोखा दर्ज करना होता।

पवन खेड़ा ने आरोप लगाया है कि जय शाह की कंपनी कुसुम फिनसर्व किस तरह का व्यपार करती है, इसका पता अभी तक जनता को है ही नहीं जबकि यह हर साल करोड़ों का मुनाफा कम रही है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں