जम्मू-कश्मीर में हिंसा की घटनाओं के बाद फिर सख्ती बढ़ाई गई !

जम्मू-कश्मीर में हिंसा की घटनाओं के बाद फिर सख्ती बढ़ाई गई !

जम्मू-कश्मीर में हिंसा की कई घटनाओं के बाद श्रीनगर के कुछ हिस्सों में फिर पाबंदियां आयद कर दी गईं हैं. हिंसा की ये घटनायें शनिवार शाम को पाबंदी में ढील के दौरान हुईं. जिसके बाद श्रीनगर के कई हिस्सों में रविवार को सुरक्षा व्यवस्था फिर कड़ी कर दी गई.

कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में शनिवार को पाबंदी में ढील दी गई थी. अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान श्रीनगर में कई जगहों पर हिंसक घटनाएं हुईं. प्रशासन के मुताबिक, श्रीनगर में कम से कम 12 जगहों पर हिंसक प्रदर्शन हुए, जिसमें कई लोग घायल हो गए. इसके बाद श्रीनगर के कुछ हिस्सों में सुरक्षा संबंधी सख्ती बढ़ा दी गई.

इस बीच राज्य के हज यात्रियों का पहला जत्था सऊदी अरब से कश्मीर लौट आया है. अधिकारियों के अनुसार 300 हज यात्रियों को ले कर एक विमान सुबह श्रीनगर हवाई अड्डे पर उतरा. हज से लौटे श्रद्धालुओं को उनके घर तक पहुंचाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं. एक अधिकारी ने बताया, ‘हज यात्रा से लौटे लोगों को लेने के लिए परिवार के केवल एक व्यक्ति को आने की इजाजत है. राज्य सड़क परिवहन निगम (एसआरटीसी) की बसों का एक बेड़ा हाजियों और उनके रिश्तेदारों की आवाजाही के लिए तैनात किया गया है.’

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading