
भाजपा प्रदेश में सदस्यता अभियान और चलाने का निर्णय किया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना और महासचिव संगठन अशोक कौल की नई दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से चर्चा हुई है।
नई दिल्ली से जम्मू लौटे रवींद्र रैना ने बताया कि पांच अगस्त के बाद इंटरनेट सेवा ठप होने के बाद भाजपा का सदस्यता अभियान ऑनलाइन आगे नहीं बढ़ पाया है।
इसके बावजूद भाजपा ने आठ लाख नए सदस्य जम्मू कश्मीर और लद्दाख में जोड़ लिए है। भाजपा के सदस्यों का आंकड़ा पहले के पांच लाख बीस हजार सदस्यों को और जोड़ दें तो जम्मू कश्मीर और लद्दाख में 13 लाख से ज्यादा बन गए हैं।
खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश भाजपा के सदस्यता अभियान में बनाए गए रिकॉर्ड की प्रशंसा की है। इंटरनेट सेवा बहाल होने तक जम्मू कश्मीर में भाजपा फिर से सदस्यता अभियान चलाकर अनकवर इलाकों को भी कवर करेगी।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source