
राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल 2019 पास हो गया है। इसको लेकर हुई वोटिंग में इसके पक्ष में 125 और 61 वोट विपक्ष में पड़े।इससे पहले राज्यसभा से जम्मू कश्मीर आरक्षण दूसरा संशोधन बिल ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।
इस संशोधन बिल के पास हो जाने के बाद अमित शाह की ओर से लाए गए संकल्प पर सदन का मत लिया गया।
बता दें की कश्मीर में तनावपूर्ण स्थिति और सैनिकों की तैनाती बढ़ाने के बीच केन्द्र सरकार ने सोमवार को बड़ा फैसला लिया है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक के बाद राज्यसभा में होम मिनिस्टर अमित शाह ने जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 के खंड एक को छोड़कर सभी खंडों को खत्म करने का ऐलान किया। जिसके बाद जम्मू कश्मीर अब केन्द्र शासित प्रदेश बन जाएगा। इसके साथ ही, लद्दाख को इससे अलग केन्द्र शासित प्रदेश बनाने का भी ऐलान किया गया।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source