जमाल ख़ाशुक़जी हत्या: प्रिंस सलमान ने सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा!

जमाल ख़ाशुक़जी हत्या: प्रिंस सलमान ने सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा!

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस ने पिछले साल हुई पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या की जिम्मेदारी ली है। अगले हफ्ते प्रसारित होने वाली पीबीएस डॉक्यूमेंट्री के अनुसार सऊदी के क्राउन प्रिंस ने कहा कि ये हत्या उनकी निगरानी में हुई थी।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, मोहम्मद बिन सलमान ने अभी तक इस हत्या के बारे में सार्वजनिक रूप से कुछ भी नहीं बोला है, हालांकि सीआईए और कुछ पश्चिमी एजेंसियों दावा कर चुकी हैं, कि उन्होंने ही हत्या के आदेश दिए थे लेकिन सऊदी अधिकारी ये कहते आए हैं कि हत्या में उनका कोई रोल नहीं है।

बता दें कि जमाल खशोगी की हत्या सऊदी के इस्तांबुल में सऊदी वाणिज्य दूतावास के अंदर हुई थी। खशोगी की हत्या के बाद दुनियाभर में सऊदी अरब और मोहम्मद बिन सलमान की छवि को नुकसान हुआ। खशोगी की हत्या के बाद से अब तक मोहम्मद बिन सलमान ने अमेरिका और यूरोप का दौरा नहीं किया है।

मोहम्मद बिन सलमान ने पीबीएस से कहा, “यह मेरी निगरानी में हुआ। मैं सारी जिम्मेदारी लेता हूं क्योंकि ये सब मेरी देखरेख में हुआ” पीबीएस की इस डॉक्यूमेंट्री का टेलीकॉस्ट 1 अक्टूबर को खशोगी की मौत से बरसी के मौके पर होगा।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں