जब तक कर्फ्यू नहीं हटेगा, तब तक भारत के साथ कश्मीर पर कोई बातचीत नहीं होगी- इमरान खान

जब तक कर्फ्यू नहीं हटेगा, तब तक भारत के साथ कश्मीर पर कोई बातचीत नहीं होगी- इमरान खान

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद से ही पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान  बौखलाया हुआ है. कश्मीर को लेकर बॉर्डर के उस पार से खूब बयानबाजी भी हो रही है. इसी कड़ी में अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बड़ा बयान दिया है. पाकिस्तान मीडिया  के अनुसार इमरान ने कहा कि जब तक जम्मू-कश्मीर से कर्फ्यू नहीं हटा लिया जाता, तब तक कश्मीर पर भारत के साथ बातचीत मुमकिन नहीं है.

इमरान खान ने आगे कहा कि भारत से तभी बातचीत होगी जब कश्मीर पर लिए गए अपने फैसले को भारत सरकार वापस लेगी. बताना चाहते है कि इमरान खान इस महीने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण देनेवाले है. इस दौरान वह कश्मीर का मसला भी उठायेंगे.

बता दें कि कश्मीर को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है.हालांकि कश्मीर को लेकर भारत ने अपना रूख पहले ही साफ कर दिया है कि कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है और इसपर पाकिस्तान के साथ किसी तरह की बातचीत नहीं होगी. भारत ने यह भी साफ किया है कि पाकिस्तान से सिर्फ पीओके को लेकर ही बातचीत होगी.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں