
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में जन्माष्टमी उत्सव के दौरान तेज आवाज में बज रहे संगीत पर आपत्ति जताने पर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, जिले के बारहज क्षेत्र में रविवार को धारा 144 लागू कर दी गई है, जिसके अंतर्गत एक स्थान पर चार से ज्यादा लोग इकट्ठे नहीं हो सकते हैं।
जिला अधिकारी अमित किशोर ने कहा कि ये प्रतिबंध 15 सितंबर तक लगे रहेंगे। रिपोर्टों के अनुसार, बारहज क्षेत्र के पटेल नगर इलाके में यह घटना शनिवार रात घटी।
देवरिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्रीपति मिश्रा ने कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर पटेल नगर में कुछ युवक तेज संगीत बजा रहे थे, तभी मुन्नालाल ने वहां आकर संगीत बंद करने के लिए कहा, जिसके बाद वहां मौजूद युवकों ने मुन्नालाल पर लाठियों से हमला कर दिया।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source