जनरल बाजवा ने मुझे आश्वस्त किया, हिंदुस्तान के लिए तैयार है आर्मी : इमरान खान

जनरल बाजवा ने मुझे आश्वस्त किया, हिंदुस्तान के लिए तैयार है आर्मी : इमरान खान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को दावा किया कि भारत अपने घरेलू मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए पीओके पर कार्रवाई कर सकता है। उन्होंने साथ ही कहा कि सैन्य प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने उन्हें आश्वस्त किया कि अगर भारत पीओके पर हमला करता है तो पाकिस्तानी सेना भारत से मुकाबले के लिए तैयार है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा हटाने और उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट देने के फैसले से ही पाकिस्तान सहमा हुआ है और उसे यह डर है कि भारत पीओके को लेकर कार्रवाई कर सकता है।

इमरान पंजाब प्रांत स्थित पिंड दादन खान में अपनी पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ पाकिस्तान की एक रैली को संबोधित कर रहे थे, जिसमें वह भारत के अंदरूनी मामलों में दखलअंदाजी करते हुए बयान दे रहे थे।

उनके भाषण से साफ था कि उन्हें डर है कि भारत अब किसी भी स्थिति में चुप नहीं रहेगा और पाकिस्तान को सबक सिखाने का मौका नहीं छोड़ेगा। इमरान ने भारत के नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) का जिक्र करते हुए कहा कि मैं आपको बता रहा हूं, वह (भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) इसका (भारत में हो रहे विरोध प्रदर्शनों का) पीओके में कुछ करने के लिए करेंगे। मैंंने यही बात जनरल बाजवा से कही। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना भारत के लिए तैयार है।

उन्होंने एक बार फिर भारतीय प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी करते हुए उनकी तुलना हिटलर से की। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि आप मेरी भविष्यवाणी सुनें। भारत के लोग मोदी के खिलाफ उठ खड़े होंगे। केवल मुस्लिम नहीं बल्कि हिंदू, सिख, ईसाई भी।’

This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading