नई दिल्ली: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण विश्वविख्यात विश्वविद्यालय जेएनयू में छात्रों के साथ मारपीट के बाद मिलने के लिये पहुँची, साबरमती छात्रावास के टी पॉइंट के पास एक बैठक का आयोजन किया गया था।
लेकिन यहां पर उन्होंने किसी तरह का बयान नहीं दिया। वहां वह करीब 10 मिनट तक रहीं। छात्रों ने बताया कि वह इस घटना के विरोध में छात्रों के साथ हैं। सोमवार को दीपिका ने जेएनयू मुद्दे पर कहा था कि मुझे यह देखकर गर्व होता है कि हम खुद को एक्सप्रेस करने में कर रहे हैं।

दीपिका की आगामी 10 जनवरी 2020 के दिन फ़िल्म छपाक देश भर में रिलीज होने वाली है। यह फ़िल्म एसिड अट्रैक सरवाइवर व एक्टिविस्ट लक्ष्मी के जीवन पर आधारित है।
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक टीवी चैनल में बातचीत में कहा है कि दीपिका पादुकोण को जहां चाहे जाने का अधिकार है, लेकिन देश के लोगों को उनकी कार्रवाई को परखने का भी अधिकार है।

इससे पहले सोमवार को जेएनयू के छात्रों के समर्थन में मुंबई के कार्टर रोड पर प्रदर्शन हुआ। जिसमें दिया मिर्जा, अनुराग कश्यप, जोया अख्तर, विशाल भारद्वाज, स्वानंद किरकिरे, ऋचा चड्ढा, अनुभव सिन्हा, गौहर खान समेत कई कलाकारों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन पर पहुंचे सेलेब्स के अलावा भी कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए छात्रों पर हुए हमले की निंदा करी थी।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source