छह दिसंबर से पहले राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जायेगा- साक्षी महाराज

छह दिसंबर से पहले राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जायेगा- साक्षी महाराज

भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय सांसद साक्षी महाराज नें दावा किया कि आगामी छह दिसंबर से पहले अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जायेगा।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, साक्षी ने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय को धन्यवाद देता हूं। यह 150 साल का मामला था ।

अदालत ने उसे 40 दिन लगातार सुनवाई कर दोनों पक्षों को गंभीरता से सुना और फिर चार सप्ताह में फैसला देने के लिए उसे सुरक्षित कर लिया है।’’

विकास भवन में बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह से पुरातत्व विभाग ने अपने तथ्य प्रस्तुत किये हैं, शिया वक्फ बोर्ड ने लिखकर दिया है कि वहां मंदिर बनना चाहिये।

इसी तरह सुन्नी वक्फ बोर्ड ने भी मंदिर के पक्ष में चलते चलते कह दिया है।’’ साक्षी ने कहा मुझे लगता है कि बहुत जल्द राम मंदिर के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट से निर्णय आएगा और आगामी छह दिसंबर से पहले राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जायेगा।

जब साक्षी महराज से पत्रकारों ने पूछा कि अगर राम मंदिर के पक्ष में न्यायालय से फैसला नहीं आया तो क्या रणनीति रहेगी, इस पर भाजपा सांसद ने कहा, ‘‘मैं साक्षी हूं अगर तगर मगर का कोई स्थान नहीं है। क्या निर्णय आने वाला है मुझे जानकारी है, इसीलिए मैं कह रहा हूं कि छह दिसम्बर से पहले मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो जायेगा।’’

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں