चिन्मयानंद कांड में SIT ने सुप्रीम कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया!

चिन्मयानंद कांड में SIT ने सुप्रीम कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया!

पूर्व गृहमंत्री चिन्मयानंद पर लगे यौन उत्पीड़न के मामले स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम ने आज अपनी चार्जशीट सीजेएम कोर्ट में दाखिल कर दी।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, इसी के साथ ही दुष्कर्म के आरोपी चिन्मयानंद और फिरौती मामले में आरोपी छात्रा और उसके दोस्त संजय सिंह, सचिन, विक्रम को भी कोर्ट लाया गया।

एसआईटी को अंतिम स्टेटस रिपोर्ट शपथ पत्रों के साथ 28 नवंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट में पेश करनी है। चिन्मयानंद व अन्य के खिलाफ छात्रा के अपहरण व जान से मारने की धमकी दिए जाने की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज हुई थी।

इससे पहले चिन्मयानंद के वकील ओम सिंह की ओर से चिन्मयानंद से पांच करोड़ रुपए की फिरौती मांगें जाने की रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। एसआईटी ने पूर्व गृहमंत्री चिन्मयानंद पर लगे यौन उत्पीड़न आरोप और उनसे फिरौती मांगने के दोनों मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں