चिदंबरम की CBI हिरासत बढ़ी, अंतरिम जमानत पर सुनवाई कल

चिदंबरम की CBI हिरासत बढ़ी, अंतरिम जमानत पर सुनवाई कल

दिल्ली की एक अदालत ने आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में सोमवार को पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की सीबीआई हिरासत मंगलवार तक के लिये बढ़ा दी. विशेष न्यायाधीश अजय कुमार कुहाड़ मंगलवार को ही चिदंबरम की अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई करेंगे.

चिदंबरम (73) की तीन दिन की सीबीआई हिरासत की अवधि खत्म होने पर उन्हें आज अदालत में पेश किया गया था. सीबीआई ने मामले में चिदंबरम को किसी भी तरह की राहत दिये जाने का विरोध किया और उनकी हिरासत अवधि एक दिन के लिये बढ़ाए जाने की मांग की. उन्हें अदालत में पेश किया गया जहां वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने अंतरिम जमानत याचिका पेश की. चिदंबरम को 21 अगस्त की रात को गिरफ्तार किया गया था.

 

सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने चिदंबरम की जमानत याचिका पर जवाब देने के लिये अदालत से वक्त मांगा और कहा कि सीबीआई को नोटिस जारी किया जाए क्योंकि यह वैधानिक रूप से जरूरी है. मेहता ने कहा, “सभी नागरिकों से समान व्यवहार होना चाहिए” और सभी नागरिकों की व्यक्तिगत स्वतंत्रता समान है.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں