
पणजी: गोवा में पुलिस ने पोंडा उपजिले के एक सरकारी स्कूल में पांच छात्राओं से कथित छेड़छाड़ करने के आरोप में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने गुरुवार को दी।
पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी गोवा) अरविंद गावस के अनुसार, यौन उत्पीड़न से संबंधित मामलों की देखरेख करने वाले शैक्षणिक संस्थान की आंतरिक शिकायत समिति से पांच स्कूली छात्राओं ने आरोपी मनोज फड़ते द्वारा उनसे छेड़छाड़ करने की शिकायत की थी।
अधिकारी ने कहा, “स्कूल की समिति ने मामले की जांच की, जिसमें सभी आरोप सही पाए गए। पोंडा पुलिस थाने में मामले से संबंधित प्राथमिकी दर्ज की गई है।”
आरोपी फड़ते पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source