गोवा के सीएम का खुलासा- मैं पढ़ रहा हूं क़ुरआन, उत्साहित हूं

गोवा के सीएम का खुलासा- मैं पढ़ रहा हूं क़ुरआन, उत्साहित हूं

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि वह हिंदी में अनुवादित कुरान को पढ़ रहे हैं, जो उन्हें उपहार में दिया गया है।

देशबंधु डॉट को डॉट इन पर छपी खबर के अनुसार, सावंत ने रविवार की देर शाम अपने विधानसभा क्षेत्र संकुएलिम में आयोजित ईद-ए-मिलाद समारोह को संबोधित करते हुए कहा, “मैं जानना चाहता था कि कुरान में क्या लिखा गया है। मैं इसे पढ़ने के लिए उत्सुक था।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने एक परिचित से हिंदी में अनुवादित पवित्र पुस्तक की एक प्रति उन्हें देने के लिए कहा था।

उन्होंने कहा, “मैंने इसे अभी तक पूरा नहीं पढ़ा है .. सिर्फ कुछ अध्याय पढ़ा है। जैसे मैंने बाइबल के कुछ हिस्से पढ़े हैं। मैं बाइबल पढ़ने की कोशिश भी कर रहा हूं। मैंने पहले ही भगवद् गीता पढ़ ली है।

कुरान में इंसान को सभी (प्रजातियों) से ऊपर दर्जा दिया गया है। न तो कुरान, न ही बाइबल और न ही भगवद गीता कहती है कि अन्य धर्मों को बदनाम करना चाहिए और उपहास करना चाहिए।

कुरान का कहना है कि हमारा धर्म सबसे अधिक श्रेष्ठ है, लेकिन साथ ही यह भी कहता है कि अन्य धर्मो का भी सम्मान किया जाना चाहिए।”

गोवा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार का नेतृत्व करने वाले सावंत ने यह कहते हुए राज्य के समान नागरिक संहिता की सराहना की कि राज्य सरकार ने समुदायों के बीच भेदभाव नहीं किया है।

उन्होंने कहा, “सरकार भेदभाव में विश्वास नहीं करती है। सभी योजनाएं सभी के लिए खुली हैं। गोवा एकमात्र राज्य है जिसके पास समान नागरिक संहिता है।

कुछ अन्य राज्य अब इसे लागू करना चाहते हैं। गोवा को धार्मिक सहिष्णुता और सभी पुरुषों और महिलाओं को समान अधिकार देने के के लिए जाना जाता है।”

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading