नई दिल्ली: गोवा में भारतीय जनता पार्टी सरकार का नेतृत्व करने वाले मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत इन दिनों क़ुरआन शरीफ का अध्यन कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने इस बारे में खुद मीडिया के सामने ईद मिलादुन्नबी पर आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए जानकारी दी है।
उन्होंने कहा कि वह हिंदी में अनुवादित कुरान पढ़ रहे हैं, जो उन्हें उपहार में मिली है. मुख्यमंत्री ने कुरान पढ़ने की उत्सुकता जाहिर करते हुए कहा कि यह जानना चाहता था कि इसमें क्या लिखा गया है. अपने एक परिचित से हिंदी में अनुवादित पवित्र पुस्तक की एक प्रति मांगी थी. उन्होंने कहा कि अभी तक कुछ अध्याय ही पढ़े हैं. बाइबल के भी कुछ हिस्से पढ़े हैं. पहले ही श्रीमद्भगवद्गीता पढ़ ली है।

मुख्यमंत्री सावंत ने कहा कि कुरान में इंसान को सभी जीवों में श्रेष्ठ बताया गया है. न तो कुरान या बाइबल और ना ही श्रीमद्भगवद्गीता ही अन्य धर्म को बदनाम करने या उपहास उड़ाने का संदेश देती है. उन्होंने कहा कि कुरान का कहना है कि हमारा धर्म सबसे श्रेष्ठ है, लेकिन साथ ही यह भी कहा गया है कि अन्य धर्मों का भी सम्मान किया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री सावंत ने कहा कि राज्य सरकार ने समुदाय के आधार पर भेदभाव नहीं किया. प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू है. सभी योजनाएं सभी के लिए खुली हैं. उन्होंने कहा कि सरकार भेदभाव में विश्वास नहीं करती।
गोवा एकमात्र राज्य है जिसके पास समान नागरिक संहिता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ अन्य राज्य भी अब इसे लागू करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि गोवा को धार्मिक सहिष्णुता और सभी पुरुषों और महिलाओं को समान अधिकार देने के लिए जाना जाता है।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source