गिरिराज सिंह का विवादित बयान- ‘हिन्दुस्तान में इस्लाम सिर्फ़ बच्चा पैदा करने की फैक्ट्री है’

गिरिराज सिंह का विवादित बयान- ‘हिन्दुस्तान में इस्लाम सिर्फ़ बच्चा पैदा करने की फैक्ट्री है’

यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट सुप्रीमो तथा सांसद बदरुद्दीन अजमल के दो बच्‍चों को लेकर दिए बयान पर राजनीति गर्म हो गई है.

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, बदरुद्दीन अजमल ने कहा था कि इस्लाम केवल दो बच्चे पैदा करने में विश्वास नहीं रखता। जिन्हें दुनिया में आना है, उन्हें कोई कैसे रोक सकता है? उनके इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी नेता व केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि असम की बीजेपी सरकार ने दो से ज्‍यादा बच्‍चे होने पर सरकारी नौकरी नहीं देने का फैसला किया है। बदरुद्दीन अजमल का बयान इसी की प्रतिक्रिया में था।

अपने बयान में गिरिराज सिंह ने बदरुद्दीन अजमल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस देश में वाक् स्‍वतंत्रता है। जब टुकड़े-टुकड़े गैंग को कुछ भी कहने की छूट है तो कोई भी कुछ भी कहेगा।

गिरिराज सिंह ने इस संबंध में ट्वीट भी किया। उन्‍होंने लिखा कि बदरुद्दीन अजमल मानते हैं कि हिंदुस्तान में इस्लाम केवल बच्चा पैदा करने की फैक्ट्री है।

अपने ट्वीट में उन्‍होंने सवाल किया कि क्या ईरान, इंडोनेशिया व मलेशिया आदि अन्य देशों में इस्लाम नहीं, जहां जनसंख्या नियंत्रण के लिए कारगर उपाय किए गए है?

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں