गार्गी कॉलेज मामला: महिला आयोग ने कॉलेज प्रशासन और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया!

गार्गी कॉलेज मामला: महिला आयोग ने कॉलेज प्रशासन और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया!

दिल्ली के गार्गी कॉलेज में लड़कियों से छेड़छाड़ का मामला बढ़ गया है। छेड़छाड़ के विरोध में कॉलेज की छात्राएं प्रदर्शन कर रही हैं। इस बीच दिल्ली महिला आयोग की एक टीम आज कैंपस पहुंचकर छात्राओं से पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई है।

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, दिल्ली महिला आयोग ने प्रिंसिपल काे तलब किया है। इसकी जानकारी प्रिसिंपल डाॅ.प्रोमिला ने बताया कि 13 फरवरी को बुलाया है।

 

मामला सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस के आला अफसर सोमवार सुबह कैंपस पहुंच गए और सीसीटीवी फुटेज को खंगालना प्रारंभ कर दिया है।

 

https://platform.twitter.com/widgets.js

 

इस दौरान पुलिस को दोपहर में कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को शिकायत दी है। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

 

https://platform.twitter.com/widgets.js

 

दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के साथ ही कॉलेज के गेट पर तैनात गार्ड्स को तलब कर लिया है। पुलिस का मानना है कि गार्ड की नजरों से बचकर कोई भी कॉलेज कैंपस में नहीं घुस सकता है। इसके साथ ही उस दिन गेट पर तैनात किए गए प्राइवेट गार्ड्स को भी बुलाया गया है।

 

https://platform.twitter.com/widgets.js

 

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने आज गार्गी कॉलेज पहुंचीं। उन्होंने छात्राओं और कॉलेज प्रशासन से बातचीत की। इसके बाद दिल्ली पुलिस और कॉलेज प्रशासन को नोटिस जारी कर दिया है।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں