
पिछले सप्ताह यहां गार्गी (महिला) कॉलेज के सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हुई छात्राओं से कथित छेड़खानी के सिलसिले में रविवार को 19 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया जिसके साथ ही इस मामले में पुलिस गिरफ्त में अब तक 15 लोग आ चुके हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। छह फरवरी को कुछ लेाग कॉलेज में घुस गये थे, उन्होंने कथित रूप से लड़कियों को छुआ था, उन्हें परेशान किया था और उनसे छेड़खानी की थी। यह वारदात कॉलेज फेस्टिवल ‘रेवरी’ के दौरान हुई। छात्राओं ने आरोप लगाया कि कॉलेज में घुस आये पुरूषों की उम्र 30 के आसपास थी और वे नशे में थे, उन्होंने लड़कियों को छुआ, उन्हें घसीटा एवं अश्लील हरकतें की जबकि उस दौरान सुरक्षाकर्मी और दिल्ली पुलिस के कर्मी मूकदर्शक की तरह वहां खड़े रहे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इन लोगों ने उन्हें धमकी दी, आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और अशिष्ट भाषा का इस्तेमाल किया। यह घटना तब सामने आई जब कुछ छात्राओं ने इंस्टाग्राम पर अपनी आपबीती बतायी।(यह आर्टिकल एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड हुआ है।
This post appeared first on The Siasat.com