गाय के नाम पर भीड़ जब लोगों को मारती है तब पीएम मोदी के कान खड़े होने चाहिए- ओवैसी

गाय के नाम पर भीड़ जब लोगों को मारती है तब पीएम मोदी के कान खड़े होने चाहिए- ओवैसी

मथुरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने निशाना साधा है। पीएम ने रैली में गाय का नाम सुनते ही लोगों को करंट लग जाता है।

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, असदुद्दीन ओवैसी का पीएम पर तंज मीडिया से ओवैसी ने कहा कि जब भीड़ द्वारा गाय के नाम पर लोगों को मारा जाता है, तब पीएम के कान खड़े होने चाहिए। उन्होंने एक के बाद बयान दिया कि जब संविधान की धज्जियां उड़ाई जाती हैं तब कान खड़े होने चाहिए।

गाय और ओम शब्द पर पीएम का बयान बता दें कि पीएम मोदी आज मुथरा में कई परियोजनाओं और पशु आरोग्य मेले का उद्घाटन करने पहुंचे थे। रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि जब कुछ लोगों के कानों पर गाय या ओम शब्द सुनाई पड़ता है तो उनको करंट लग जाता है और उनके बाल खड़े हो जाते हैं।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں