ख्वाजा के दरबार में बेटे के साथ अजमेर पहुँचे अजय देवगन,बेटे के साथ धक्का मुक्की करने वालों को सिखाया सबक,देखिए

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) सोमवार को चादर चढ़ाने के लिए अजमेर शरीफ (Ajmer Sharif) पहुंचे. रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय देवगन को वहां देख उनके चाहने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी. अजय भी अपने फैंस से मिले. वैसे यह पहला बार नहीं है, जब अजय देवगन चादर चढ़ाने के लिए अजमेर शरीफ गए हों. पिछले साल भी अजय देवगन अजमेर शरीफ गए थे।

अजय देवगन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सबका खूब ध्यान खींच रहा है. वीडियो में अजय देवगन दरगाह से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उन्हें वहां देख लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई. उनकी एक झलक पाने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए।

वैसे तो अजय देवगन ने भीड़ में से आसानी से निकलने की बहुत कोशिश की. लेकिन इस भीड़ से बेटे युग को परेशान होता देख अजय देवगन अपना आपा खो बैठे और भीड़ पर गुस्सा हो गए. अजमेर शरीफ में आए अजय देवगन ब्लू टीशर्ट और सिर पर पारंपरिक टोपी पहने दिखाई दे रहे हैं।

बता दें, इन दिनों अजय देवगन कई फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें से पहला है फिल्म ‘मैदान’ जिसका पोस्टर भी सामने आ चुका है. यह फिल्म भारत के पूर्व फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक है, जिसमें अजय देवगन उनकी भूमिका निभाने वाले हैं. इस फिल्म को ‘बधाई हो’ के निर्देशक अमित शर्मा और बोनी कपूर द्वारा निर्मित किया जाएगा. सैयद की बात करें तो वह वर्ष 1950-1963 तक कोच थे।

वहीं, अजय ने अपनी दूसरी फिल्म ‘भुज: द प्राइड इंडिया’ की शूटिंग शुरू कर दी है. हाल ही में इसके एक गाने की शूट को कंप्लीट किया गया. अजय देवगन को आखिरी बार तब्बू और रकुल प्रीत के साथ फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ में देखा गया था. लोगों को यह फिल्म बेहद पसंद आई थी, इसलिए फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी अच्छा रहा था।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading