खलील अहमद को दिखाया जा सकता है टीम से बाहर का रास्ता!

खलील अहमद को दिखाया जा सकता है टीम से बाहर का रास्ता!

बांग्लादेश के खिलाफ़ दुसरे टी-20 मैच में टीम में बदलाव हो सकता। खबरों की माने तो तेज़ गेंदबाज़ खलील अहमद को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है

जागरण डॉट कॉम के अनुसार, दिल्ली में रन लुटाने वाले खलील अहमद को बाहर कर घरेलू क्रिकेट में अच्छा कर रहे शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। दीपक चाहर ने लगातार इस फॉर्मेट मे अच्छा किया है लिहाजा उनकी जगह टीम में पक्की है।

भारतीय क्रिकेट टीम बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला हार चुकी है। 7 विकेट की करारी हार के बाद अब भारत का इरादा दूसरा मुकाबला जीतकर हर हाल में वापसी करने का होगा। राजकोट में भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में बराबरी करने की कोशिश में होगी जबकि मेहमान इसे जीत सीरीज पर कब्जा करना चाहेंगे।

दिल्ली टी20 में भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ खराब बल्लेबाजी और घटिया फील्डिंग की वजह से हार झेलनी पड़ी। टी20 फॉर्मेट में भारतीय टीम की यह बांग्लादेश के खिलाफ पहली हार थी।

अब राजकोट में टीम इंडिया शर्मनाक हार को भुलाकर जीत हासिल कर सीरीज में बने रहना चाहेगी। इस मैच के लिए भारत के प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया जा सकता है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں